spot_img

Anti-Sikh riots : सीबीआई ने सज्जन कुमार को फांसी की सजा देने की मांग की

नई दिल्ली : (New Delhi) सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में 1984 के सिख विरोधी दंगे के दौरान सरस्वती विहार के मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार (former Congress leader Sajjan Kumar) को फांसी की सजा देने की मांग की है।

इस मामले में शिकायतकर्ता की ओर से भी सज्जन कुमार को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने सज्जन कुमार की सजा पर अगली सुनवाई 21 फरवरी को करने का आदेश दिया।

मामले में 12 फरवरी को कोर्ट ने सज्जन कुमार को दोषी करार दिया था। मामला एक नवंबर 1984 का है, जिसमें पश्चिमी दिल्ली के राज नगर में सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। शाम को करीब चार-साढ़े चार बजे दंगाइयों की भीड़ ने पीड़ितों के राज नगर इलाके स्थित घर पर लोहे के सरियों और लाठियों से हमला कर दिया था। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक इस भीड़ का नेतृत्व सज्जन कुमार कर रहे थे जो उस समय बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद थे।

शिकायत के मुताबिक सज्जन कुमार ने भीड़ को हमला करने के लिए उकसाया, जिसके बाद भीड़ ने सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह को जिंदा जला दिया। भीड़ ने पीड़ितों के घर में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता की ओर से तत्कालीन रंगनाथ मिश्रा की अध्यक्षता वाले जांच आयोग के समक्ष दिए गए हलफनामे के आधार पर उत्तरी जिले के सरस्वती विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 395, 397, 302, 307, 436 और 440 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Kathmandu : नेपाल के कामिरिता शेरपा ने ३२वीं बार एवरेस्ट के सफल आरोहण का विश्व कीर्तिमान बनाया

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के पर्वतारोही कामिरिता शेरपा ने (Kami Rita Sherpa) आज 32वीं बार सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (सगरमाथा) के शिखर पर चढ़ाई कर...

Explore our articles