spot_img

Mumbai : अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का नया गाना रिलीज

मुंबई : (Mumbai) ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। यह फिल्म खास है क्योंकि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, और रकुल प्रीत सिंह (Arjun Kapoor, Bhumi Pednekar, and Rakul Preet Singh) की तिकड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं और यह 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया गाना ‘इक वारी…’ जारी किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। ‘इक वारी…’ गाने में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, और रकुल प्रीत सिंह का शानदार डांस देखने को मिला है, जो फिल्म की ऊर्जा को और भी बढ़ा देता है। फिल्म का पहला गाना ‘गोरी है कलाइयां…’ भी दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इस फिल्म में हर्ष गुजराल अर्जुन के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं और यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है।

फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित है। इसके निर्माता वाशु भगनानी और जैकी भगनानी हैं। फिल्म 21 फरवरी, 2025 को रिलीज़ होने जा रही है।

Explore our articles