spot_img

Dehradun : 38वें राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीत यश, इशरूप और तुलिका बने जूडो स्टार खिलाड़ी

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में बुधवार को जूडो के खिलाड़ियों ने अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आज हुए जुडो प्रतियोगिता में सभी भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन देखे को मिले।

पुरुषों के +100 किग्रा वर्ग में, सर्विसेज के यश विजयरन ने स्वर्ण पदक , पंजाब के रितिक ने रजत पदक , महाराष्ट्र के आदित्य परब और हरियाणा के यश घंगास ने कांस्य पदक जीता।

महिलाओं के -78 किग्रा वर्ग में छत्तीसगढ़ की इशरूप नारंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। केरल की अश्वथी पी आर ने रजत पदक जीता, जबकि हरियाणा की रीतिका दहिया और मितलेश मितलेश ने कांस्य पदक जीता।

महिलाओं के +78 किग्रा वर्ग में दिल्ली की तुलिका मान चैंपियन बनीं, वही पंजाब की राजविंदर कौर ने रजत पदक और मणिपुर की लैशराम रोशिनी एवं पश्चिम बंगाल की शांसा सरकार ने कांस्य पदक हासिल किया।

जूडो स्पर्धा में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सभी भार में खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी चुनौतियां दी और बेहतर प्रदर्शन कर जूडो प्रतियोगिता में रोमांच भर दिया।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles