spot_img

Mumbai/New Delhi : गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 50 रुपये के नोट जारी करेगा आरबीआई

मुंबई/नई दिल्ली : (Mumbai/New Delhi)रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर वाले 50 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा। संजय मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में शक्तिकांत दास की जगह ली।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि केंद्रीय बैंक जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 50 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी करेगा। आरबीआई ने कहा, “इन नोटों का डिजाइन सभी तरह से महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 50 रुपये मूल्‍यवर्ग के नोटों के समान है।” रिजर्व बैंक की ओर से पूर्व में जारी 50 रुपए मूल्यवर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles