spot_img

Imphal : मणिपुर के राज्यपाल ने विधानसभा सत्र किया रद्द, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का इस्तीफा मंजूर

इंफाल : (Imphal) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Manipur Chief Minister N Biren Singh) के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 10 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा सत्र रद्द कर दिया। राज्यपाल ने बीरेन सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। फिलहा बीरेन सिंह कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। आधिकारिक अधिसूचना में विधानसभा के चालू अधिवेशन को राज्यपाल ने “शून्य और अमान्य” घोषित कर दिया है।

राज्यपाल ने 24 जनवरी को जारी अपने पूर्व आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया था। यह कदम राज्य में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच उठाया गया है। बीरेन सिंह, जिन्होंने मणिपुर में अशांत हालात के बीच सरकार चलाई, राजभवन में भाजपा नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में इस्तीफा सौंपा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। विधानसभा सत्र रद्द होने के साथ ही मणिपुर की राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है, जहां आगे की रणनीति को लेकर राजनीतिक दल मंथन कर रहे हैं।

New Delhi : देश में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस हमलावर, रमेश बोले- आर्थिक नीतियों में बड़े बदलाव की जरूरत

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट के चलते देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों और महंगाई में आई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस...

Explore our articles