spot_img

South Dinajpur : नगरपालिका चेक धोखाधड़ी मामले में दो और गिरफ्तार

दक्षिण दिनाजपुर : (South Dinajpur) बालुरघाट थाने की पुलिस ने नगरपालिका चेक धोखाधड़ी मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस बार दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक महिला और दूसरा पुरुष है। दोनों हुगली जिले में छिपे हुए थे। गिरफ्तार लोगों के नाम रौनक जहानत उर्फ ​​पिंकी और संजीत कुंडू हैं। रविवार दोपहर डीएसपी हेड क्वार्टर विक्रम प्रसाद ने बालुरघाट थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

डीएसपी प्रसाद ने कहा कि चेक धोखाधड़ी मामले में दो और लोगों को हुगली जिले से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारी हुई है। दोनों आरोपितों को शनिवार को बालुरघाट जिला अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles