spot_img

Mumbai : सेनोरेस फार्मा का आईपीओ 20 दिसंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 372-391 रुपये प्रति शेयर

मुंबई/नई दिल्ली (Mumbai/New Delhi) औषधि कंपनी सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (आईपीओ) निवेशकों के लिए 20 दिसंबर को खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा। सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 372-391 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए 582 करोड़ रुपये जुटाने की है।

अहमदाबाद स्थित कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि निवेशक न्यूनतम 38 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 38 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। कंपनी का ये आईपीओ 500 करोड़ रुपये के नए शेयरों और 82.11 करोड़ रुपये के 21 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इस निर्गम में कर्मचारियों के लिए 75,000 शेयर आरक्षित हैं। कंपनी इस आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल अटलांटा सुविधा में ‘स्टेराइल इंजेक्शन’ के उत्पादन के लिए विनिर्माण सुविधा स्थापित करने में करेगी। इसके साथ ही धनशेष राशि का इस्‍तेमाल अपने अनुषंगी कंपनियों की कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च किया जाएगा।

अहमदाबाद स्थित सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड एक वैश्विक शोध संचालित फार्मास्युटिकल कंपनी है। यह कंपनी विभेदित जटिल फार्मास्युटिकल उत्पादों के विकास और निर्माण में लगी हुई है। इसके अलावा कंपनी अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के विनियमित बाजारों और विभिन्न चिकित्सीय क्षेत्रों और खुराक रूपों में उभरते बाजारों के लिए B2B सेगमेंट में जेनेरिक फार्मास्युटिकल उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के विकास और निर्माण करती है। कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 66.67 फीसदी है, जबकि शेष शेयर सार्वजनिक शेयरधारकों के पास हैं।

New Delhi : कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, डब्ल्यूटीआई 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध संकट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (West Asia and President Donald Trump) की ईरान...

Explore our articles