spot_img

Washington : यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क में छिड़ी लड़ाई में उत्तर कोरिया के कई सौ सैनिकों को मारा, अमेरिकी अधिकारी का दावा

वाशिंगटन : (Washington) यूक्रेन की फौज (Ukrainian army) ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में छिड़ी लड़ाई में उत्तर कोरिया के कई सौ सैनिकों को मार गिराया है। यह दावा एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने किया है। इसे रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उत्तर के कोरिया के करीब 10,000 सैनिक यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की सेना का साथ दे रहे हैं।

द गार्जियन समाचार पत्र ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह खबर दी है। खबर में दावा किया गया है कि यूक्रेन से लड़ते हुए कई सौ उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए। इनमें सभी रैंक के लोग हैं। रूस कुर्स्क क्षेत्र से यूक्रेन की फौज को पीछे धकेलने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। यूक्रेन के बलों ने इस साल की शुरुआत में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। उत्तर कोरिया के सैनिकों को खासकर इसी क्षेत्र में तैनात किया गया है।

इस अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया से किए अपने दावे में उत्तर कोरिया के आधिकारिक नाम के संक्षिप्त रूप ‘डीपीआरके’ का उपयोग करते हुए अपनी पहचान न उजागर करने का आग्रह किया। यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ ऑलेक्जेंडर सिर्स्की ने कुछ दिन पहले कहा था कि रूस कुर्स्क क्षेत्र में उत्तर कोरिया के सैनिकों का इस्तेमाल कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2022 में मास्को के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से उत्तर कोरिया और रूस ने अपने सैन्य संबंध मजबूत किए हैं। प्योंगयांग और मास्को के बीच जून में हस्ताक्षरित एक ऐतिहासिक रक्षा समझौता इस महीने की शुरुआत में लागू हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन रूस से उन्नत तकनीक और अपने सैनिकों के लिए युद्ध का अनुभव हासिल करने के इच्छुक हैं।

Kolkata : अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ आयोजक ने की पुलिस में शिकायत

कोलकाता : (Kolkata) बनगांव में कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने शनिवार को बंगाली अभिनेत्री एवं पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती (former Trinamool Congress...

Explore our articles