spot_img

Bhopal : मध्‍य प्रदेश में सर्दी ने तोड़े रिकार्ड, पचमढ़ी की रात शिमला से भी ज्यादा ठंडी, आज शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

कड़ाके की ठंड से 4-5 दिन राहत मिलने की उम्‍मीद
भोपाल : (Bhopal)
मध्य प्रदेश में इस सीजन सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को पचमढ़ी की रात शिमला से भी ज्यादा ठंडी रही। यहां तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं बुधवार को राजधानी भोपाल सहित करीब 18 शहरों में शीतलहर व कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कड़ाके की ठंड से लोगों को अगले 4 से 5 दिन तक थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। जबकि कुछ जिलों में कोहरे का असर रह सकता है। बुधवार सुबह ग्वालियर-चंबल में कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में तेज गति से बहने वाली जेट स्ट्रीम हवाएं इस कड़ाके की ठंड की वजह हैं। प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में पचमढ़ी (नर्मदापुरम) की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 1.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं कल्याणपुर (शहडोल) में 2 डिग्री, उमरिया व मंडला में 3 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 3.8 डिग्री और भोपाल में 4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि चार से पांच दिन तक तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। जिससे ठंड का असर कम रहेगा। लेकिन उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। जिससे उत्तरी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से आएगा। आज बुधवार को ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड में कोहरा रहेगा। शिवपुरी के कुछ हिस्से में भी हल्का कोहरा रह सकता है।

सोमवार-मंगलवार की रात में कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर-जबलपुर में 5 डिग्री, जबकि इंदौर में 10.6 डिग्री और उज्जैन में 8 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी के अलावा मंडला, उमरिया, नौगांव, राजगढ़, खजुराहो में भी कड़ाके की ठंड रही। मंडला-उमरिया में 3 डिग्री, नौगांव में 3.8 डिग्री, राजगढ़ में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़, रायसेन, रीवा, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और सतना में तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। हालांकि, मंगलवार को दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles