spot_img

Kondagaon : आड़का छेपड़ा वार्ड में संचालित अवैध क्लिनिक हुआ सील, आरएचओ निलंबित

कोंडागांव : जिले के आड़का छेपड़ा वार्ड में संचालित अवैध क्लिनिक को जिला प्र:आड़का छेपड़ा वार्ड निवासी निखिल सिकदार नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से शासन के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज मंगलवार काे सील कर दिया है। , फर्जी तरीके से लोगों का इलाज करने के मामला सामने आया था। निखिल सिकदार के घर में चल रहे अवैध क्लिनिक में फर्जी तरीके से इलाज किया जा रहा था। जहां लोगों से मोटी रकम की वसूली जा रही थी। निखिल सिकदार फिलहाल फरार हैं।

इस मामले की जानकारी उनकी पत्नी आरएचओ हेमा रानी सिकदार को थी, जिसे कलेक्टर के आदेश पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिक को सील कर दिया गया है, और निखिल सिकदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles