spot_img

Tel Aviv : लेबनान में घुसी इजराइली सेना, हिज्बुल्लाह के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू, सुरंगों की तलाशी

तेल अवीव : (Tel Aviv) हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे और लगातार हवाई हमलों के बाद इजरायली सेना ने लेबनान में घुस कर जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को इजरायली सेना की तरफ से कहा गया है कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों और बुनियादी ढांचों के खिलाफ सीमित और लक्षित जमीनी हमला शुरू किया है। वह सीमा से सटी हिज्बुल्लाह की सुरंगों में घुसकर तलाशी ले रही है। इजरायली सेना के रडार पर इजरायल को लेबनान से अलग करने वाली ब्लू लाइन के पास हिज्बुल्लाह की सुरंगे हैं।

इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा पोस्ट में बताया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सीमित और टारगेटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किए हैं। लेबनान की सीमा से सटे गांवों को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि यहां हिज्बुल्लाह के कई ठिकाने हैं जो खतरा बने हुए हैं। इजरायली वायुसेना इस ग्राउंड ऑपरेशन में मदद कर रही है।

इजराइल के हमलों में पिछले 10 दिनों में नसरल्लाह और उसके छह शीर्ष कमांडर व सहयोगी मारे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो हफ्तों में देश में 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इजराइली सेना के अनुसार, उन्होंने लेबनान के बड़े हिस्सों में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है।

हालिया दिनों में हिज्बुल्लाह को भारी नुकसान हुआ है लेकिन उसके कार्यकारी नेतृत्वकर्ता नईम कासेम ने बयान जारी कर कहा कि यदि इजराइल जमीनी हमला शुरू करने का फैसला करता है तो हिज्बुल्लाह के लड़ाके तैयार हैं। नईम ने दावा किया है कि मारे गए कमांडरों की जगह पहले ही ले ली गई है। नईम लंबे समय तक नसरल्लाह का डिप्टी रहा है और उसके मारे जाने के बाद तात्कालिक तौर पर संगठन संभाल रहा है।

New Delhi : सीयूईटी परीक्षा में अव्यवस्था पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली : (New Delhi) सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (Common University Entrance Test) (CUET-2026) में शनिवार को परीक्षा को लेकर अव्यवस्था पर लोकसभा में...

Explore our articles