spot_img

Mumbai : मां का संपत्ति कर खुद के नाम पर कराने के लिए देनी पड़ी रिश्वत

मुंबई : ठाणे जिले में भिवंडी निजामपुर महा नगर पालिका में संपत्ति कर विभाग में कार्यरत 42वर्षीय लिपिक अजय सीताराम गायकवाड को कल 19सितंबर 2024को शिकायतकर्ता से मनपा कार्यालय में दस हजार रुपए की रिश्वत लेने पर ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ठाणे के भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को उनकी मां के नाम पर दर्ज संपत्ति कर को स्वयं के नाम पर स्थानांतर कराने के लिए जब भिवंडी निजामपुर महा नगर पालिका में संपत्ति कर विभाग के लिपिक अजय गायकवाड से संपर्क करने पर उन्होंने बीस हजार रुपए की मांग की थी।

इसके बाद शिकायतकर्ता के अनुरोध पर लिपिक 10 हजार रुपए देने की शर्त पर संपत्ति कर को उनके नाम पर करने के लिए कल 19 सितंबर 2024को सहमत हो गया था।

इसी बीच शिकायतकर्ता ने ठाणे में भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग में इसके बारे में कल गुरुवार को ही सूचित किया था।इसके बाद कल 19सितंबर 2024को जब भिवंडी निजामपुर महा नगर पालिका में संपत्ति कर विभाग के लिपिक अजय गायकवाड शिकायतकर्ता से अपने कार्यालय में 10 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे ठाणे ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए।इसके बाद भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में रिश्वत लेने पर मामला दर्ज कराया गया है।

Middle East tensions : चेन्नई हवाई अड्डे पर 15 उड़ानें रद्द

चेन्नई : (Chennai) ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच टकराव के कारण सोमवार को भी चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai airport) से मध्य-पूर्व के देशों के...

Explore our articles