spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

मुंबई : अमेरिका में राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुल ने कहा कि आरक्षण खत्म करना कांग्रेस की गुप्त इच्छा है, जो राहुल गांधी के मुंह से आखिर निकल ही गई। भाजपा राहुल गांधी की आरक्षण विरोधी भूमिका का तीव्र विरोध करती है।

चंद्रशेखर बावनकुले ने आकोला जिले में कहा कि अमेरिका में राहुल गांधी के बयान से साफ है कि लोकसभा चुनाव से पहले जातीय जनगणना, आदिवासियों और दलित लोगों के प्रति चिंता जताने वाली कांग्रेस सामाजिक न्याय को लेकर अपनी भूमिका में दोहरी मानसिकता वाली है। प्रदेश में जगह-जगह राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाते हुए भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कांग्रेस खासकर राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे, ए मिहिर कोटेचा ने मुंबई के घाटकोपर में विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए। आशीष शेलार ने कहा कि जब तक राहुल गांधी दादर में बाबा साहब अंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर जाकर माफी नहीं मांगते, तब तक यह आंदोलन पूरे प्रदेश में जारी रहेगा। इस आंदोलन में ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, स्मिता वाघ, ए. सुरेश भोले जलगांव में, संजय सावकरे, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदा पाटिल पुणे में, वन और संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार चंद्रपुर में, आवास मंत्री अतुल सावे छत्रपति संभाजीनगर में राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

New Delhi : विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हेकिल्स का आईपीओ लॉन्च, 9 तक लगा सकते हैं बोली

नई दिल्ली : (New Delhi) इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हेकिल्स इंटरनेशनल (Victory Electric Vehicles International) का 34.56...

Explore our articles