spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में अराजकता फैलाने की ‘मविआ’ की साजिश: चंद्रशेखर बावनकुले

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को महाविकास आघाड़ी पर महाराष्ट्र में अराजकता फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बावनकुले ने यह भी कहा कि मराठी आदमी के स्वाभिमान से महाविकास आघाडी को कुछ भी लेना-देना नहीं है।

चंद्रशेखर बावनकुले ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि महाविकास आघाड़ी के नेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र का बारबार अपमान किया है, इसलिए उन्हें और कांग्रेस नेतृत्व को छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है। बावनकुले ने हालही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांगली जिले के कार्यक्रम में किए गए व्यक्तव्य की आलोचना की और कहा कि राहुल गांधी का शिवाजी महाराज के प्रति प्रेम छलावा मात्र है। बावनकुले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के मुद्दे पर मविआ और कांग्रेस ने हमेशा हीन दर्जे की राजनीति की है। इसी कांग्रेस ने कई बार शिवाजी का अपमान किया है। इन घटनाओं का राहुल गांधी कभी जवाब देंगे क्या? इन घटनाओं पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने का साहस दिखायेंगे क्या? यह सवाल पूछते हुए कांग्रेस द्वारा अनेक बार किये गये शिवराय के अपमान की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की जानकारी उन्होंने दी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने अपनी ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ पुस्तक में छत्रपति शिवाजी महाराज का उल्लेख लुटेरे राजा के रूप में किया था। कांग्रेस के कमलनाथ जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब शिवाजी महाराज का पुतला जेसीबी से हटाया गया था। मविआ के घटक दल छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज से सबूत मांगते हैं।

बावनकुले ने आराेप लगाया कि किसी न किसी तरह राज्य में अराजकता फैलाने गलिच्छ कोशिश शरद पवार, राहुल गांधी, संजय राऊत कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि

राज्य विकास के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, ऐसे में विकास के मुद्दों पर बोलने के बदले संविधान, जाति जनगणना जैसे मुद्दे उठाकर फिर से फेक नरेटिव फैलाने का काम मविआ ने शुरू किया है।

Asansol : गैस टैंकर ट्रेलर में लगे कैप्सूल सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

आसनसोल : (Asansol) गोपालपुर से पानागढ़ औद्योगिक क्षेत्र (from Gopalpur to the Panagarh industrial area) जाने वाले रास्ते में एक गैस टैंकर ट्रेलर में...

Explore our articles