spot_img

Bhopal : हॉकी इंडिया हाई परफार्मेन्स डायरेक्टर क्रुइस ने किया मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी का अवलोकन

भोपाल : हॉकी इण्डिया के हाई परफार्मेन्स डायरेक्टर हर्मन क्रुइस इन दिनों मप्र के प्रवास पर हैं। उन्होंने गत 27-28 अगस्त को ग्वालियर में म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय हर्मन क्रुइस मूलतः नीदरलैण्ड के निवासी है। वे विश्व के सबसे प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों में से एक है। क्रुइस वर्ष 2006 से 2008 के मध्य नीदरलेण्ड की महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक रह चुके हैं। वर्ष 2016 से 2023 तक बेलारूस हॉकी टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं। वर्ष 2023 में हॉकी इण्डिया ने हर्मन को प्रशिक्षक नियुक्त किया था। जूनियर वर्ल्ड कप, मलेशिया और चिली में भी भारतीय टीम के प्रशिक्षक रहे हैं।

दो दिवसीय ग्वालियर दौरे पर उन्होंने ग्वालियर अकादमी की महिला खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने ग्वालियर महिला हॉकी अकादमी में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं का भी जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को कई उपयोगी टिप्स भी दिये। ग्वालियर स्थित महिला हॉकी अकादमी को और बेहतर बनाने के लिए भी उन्होंने सुझाव दिये हैं। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर महिला हॉकी अकादमी वर्ष 2006 में स्थापित की गई थी। अकादमी के खिलाड़ियों ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक प्रदेश के लिए अर्जित किये हैं। ग्वालियर खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने रियो और टोक्यो ओलम्पिक में भी प्रतिभागिता की थी।

New Delhi : डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने पांच राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल,...

Explore our articles