spot_img

Mumbai : सांगली में शिवसेना यूबीटी नेता के भतीजे पर फायरिंग की कोशिश, मामला दर्ज

मुंबई : सांगली जिले में कवठे महांकाल इलाके में शिवसेना (यूबीटी) के नेता के भतीजे पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग का प्रयास किया लेकिन अचानक पिस्तौल लॉक हो जाने से गोली नहीं चल सकी। सांगली पुलिस इस मामले की सीसीटीवी के सहयोग से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार कवठे महांकाल में शिवसेना यूबीटी के नेता दिनकर पाटिल के भतीजे अभिजीत पाटिल शनिवार को देर रात अपनी दुकान में थे। उसी समय अज्ञात लोग दुकान में घुस गए और अचानक अभिजीत पाटिल पर पिस्तौल तान दिया लेकिन रिवॉल्वर लॉक होने से गोली नहीं चली। इस घटना से अभिजीत पाटिल समेत दुकान के कर्मचारी सकपका गए। उधर, पिस्तौल लॉक होते ही अज्ञात आरोपित तत्काल फरार हो गए। इस घटना की शिकायत आज सुबह अभिजीत पाटिल ने कवठे महांकाल पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। मामले की छानबीन जारी है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Srinagar : खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट की गति सीमित की गई

श्रीनगर : (Srinagar) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) की हत्या के विरोध में सोमवार को कश्मीर भर...

Explore our articles