spot_img
Home INTERNATIONAL Sao Paulo : ब्राजील में 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान...

Sao Paulo : ब्राजील में 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वीडियाे वायरल

0
419

साओ पाओलो : (Sao Paulo) ब्राजील के साओ पाओलो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 62 लोग सवार थे। इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोगों को बचाया गया है इस बारे में अंतिम जानकारी उपलब्ध नहीं मिल सकी है। यह विमान 14 साल पुराना विमान था। यह विमान एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एयरलाइन वोएपास ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। विमान में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था।

एयरलाइन ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारुलहोस के लिए जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई।

साओ पाउलो के राज्य अग्निशमन विभाग ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि विन्हेडो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसने दुर्घटना वाले क्षेत्र में सात दल भेजे हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि विमान पेड़ों के समूह में गिर रहा है और उसके बाद काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है। घटना ब्राजील के साओ पाउलो राज्य की है।