spot_img

Mumbai : शरद पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, आधा घंटा हुई चर्चा

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को वर्षा बंगले पर जाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आधा घंटा तक महाराष्ट्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक का अधिकृत ब्योरा मीडिया को नहीं दिया गया।

शरद पवार आज वर्षा बंगले पर पहुंचे तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पवार का स्वागत किया। इसके बाद इन दोनों नेताओं की अलग कमरे में बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मराठा आरक्षण और पुणे समेत राज्य के कई जिलों में हाल ही में आई बाढ़ और किसानों की समस्याओं पर दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक चर्चा हुई है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार से चर्चा करने वाले हैं। इसके बाद मराठा आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।

मराठा नेता मनोज जारांगे ने 13 अगस्त तक मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण देने के लिए डेडलाइन दी है। इसलिए आज शरद पवार और मुख्यमंत्री शिंदे के बीच हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Nagpur : नागपुर में औद्योगिक विस्फोटक निर्माण कंपनी के कारखाने में धमाका, 15 की मौत

नागपुर : (Nagpur) महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कळमेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहूलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी (SBL Energy Limited factory...

Explore our articles