spot_img

Guwahati: लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने असम के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

गुवाहाटी:(Guwahati) असम के नवनियुक्त राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (Laxman Prasad Acharya) ने मंगलवार को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में असम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

नवनियुक्त राज्यपाल को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा, कैबिनेट मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शपथ दिलाई।

आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है। कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

59 वर्षीय आचार्य को मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस नियुक्ति से पहले वे सिक्किम के राज्यपाल थे। आचार्य आरएसएस और भाजपा के सदस्य रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी थे।

Asansol : काउंटिंग सेंटर के पास तृणमूल कांग्रेस के शिविर पर हमला

आसनसोल : (Asansol) आसनसोल में मतगणना के दौरान तनाव की स्थिति सामने आई है। आसनसोल के काउंटिंग सेंटर (Trinamool Congress camp) के पास गोविंदपुर...

Explore our articles