spot_img

Ayodhya : लाओस देश ने श्रीरामलला पर डाक टिकट जारी किया

अयोध्या : दक्षिण पूर्वी एशिया के देश लाओस ने अयोध्या के श्री रामलला पर एक डाक टिकट जारी किया है। जिसका शनिवार को विहिप ने स्वागत किया और कहा कि जहां संपूर्ण विश्व राम के प्रति निष्ठावान हैं, वहीं भारत में मुठ्ठी भर लोग सत्ता सुख के लिये श्रीराम को काल्पनिक बताकर अपनी संस्कृति और भारत को शर्मसार करते हैं।

विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने लाओस राष्ट्र द्वारा रामलला पर डाक टिकट जारी किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि जो लाओस अपने पूर्वजों और भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठावान है। राम लला हमारी धर्म संस्कृति के मेरूदंड हैं, जो जन-जन में समाये हैं। उन्होंने कहा श्रीराम के प्रति जहां विश्व में आस्था समर्पण दिखता है, वहीं दुर्भाग्य है कि भारत में श्रीराम को काल्पनिक और उनकी उपस्थिति को नकारकर तुष्टिकरण की राजनीतिक रोटियां सेकते हैं।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles