spot_img

Chandauli: चंदौली में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलटी,तीन की मौत

चंदौली: (Chandauli) जिले के कंदवा थाना क्षेत्र (Kandwa police station area) के बरहनी कस्बे के समीप गुरूवार को देर रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बोलेरो वाहन (Bolero vehicle) में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतकों की पहचान भानपुर थाना दुर्गावती बिहार निवासी धनंजय यादव (27) पुत्र ओमप्रकाश, मोहम्मदपुर थाना सैयदराजा चंदौली निवासी गुड्डू यादव (24) पुत्र भीम यादव, भानपुर थाना दुर्गावती बिहार निवासी सोनू यादव (32) पुत्र केशव यादव के रूप में हुईं। घायलों में नरमा थाना दुर्गावती बिहार निवासी सुशील यादव और राहुल यादव हैं। घटना की जानकारी पाते ही मृत युवकों और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बाेलेराे सवार युवक बाबा कीनाराम स्थली से दर्शन पूजन कर रात में घर लौट रहे थे। माना जा रहा है कि थकावट के चलते बाेलेराे चला रहे

युवक काे झपकी आने पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते गांव में कोहराम मच गया और गांव के लोग भी परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्हाेंने बताया गया कि मृतक धनंजय उर्फ भोला यादव अपने पिता ओम प्रकाश का इकलाैता बेटा था।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles