spot_img

Dhanbad : धनबाद से कोयला व्यवसायी और उनके पुत्र का दिनदहाड़े अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुरची मोड़ के पास शनिवार काे स्कॉर्पियो सवार चार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी रंजीत शर्मा (35) और उनके चार वर्षीय पुत्र ऋषभ का अपहरण कर लिया है। रंजीत अपने पुत्र के साथ सुबह 9 बजे गोविंदपुर बाजार गए थे। गेहूं पिसवाकर वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोकी और पिता-पुत्र का अपहरण कर लिया. इसके बाद वे गोविंदपुर की ओर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रंजीत शर्मा अपने परिवार के साथ पिछले चार वर्षों से कुरची मोड़ पर घर बना कर रह रहे हैं। पहले पुलिस लाइन धनबाद में रहते थे। ये लोग मूलतः बिहार के गया के रहने वाले हैं। झरिया के किसी कोयला व्यवसायी के साथ जुड़कर रंजीत शर्मा कोयला का ही काम करते हैं। इस संबंध में रंजीत शर्मा की पत्नी रानी शर्मा ने गोविंदपुर थाने में पति एवं बेटे के अपहरण की लिखित सूचना दी है। डीएसपी शंकर कामती एवं पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद ने कुरची मोड़ घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन की। पुलिस अधिकारियों ने उनकी पत्नी एवं उनकी माता कमली देवी का भी बयान लिया। रंजीत शर्मा के पिता नरेश शर्मा झरिया में छोटा-मोटा काम करते हैं।

बाप-बेटे के अपहरण की घटना से रंजीत शर्मा की पत्नी रानी शर्मा एवं उनकी मां कमली देवी एवं पिता नरेश शर्मा चिंतित हैं। रंजीत की एक वर्षीय छोटी पुत्री भी है। अपहृत रंजीत शर्मा की पत्नी रानी शर्मा एवं उसकी माता कमली देवी ने कहा कि उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है। जमीन-जायदाद एवं पैसा का भी किसी से कोई लेनदेन व झमेला नहीं है। वे लोग भी इस घटना का कारण समझ नहीं पा रहे हैं। अपहृत रंजीत शर्मा की पत्नी ने कहा कि पुलिस जब छानबीन करने के लिए घर पहुंची तब उन लोगों को अपहरण की सूचना मिली।

Bhubaneswar : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा को दी

भुवनेश्वर : (Bhubaneswar) ओडिशा के रायगड़ा में आज आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) (पीएमजीएसवाई-4) के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय...

Explore our articles