spot_img

Mumbai: नवी मुंबई में सड़क हादसा, टक्कर के बाद बस खाई में गिरी, पांच की मौत, 42 घायल

मुंबई:(Mumbai) नवी मुंबई में मुंबई-पुणे हाइवे (Mumbai-Pune Highway) पर सोमवार को रात करीब एक बजे एक निजी बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर खाई में करीब 40 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल हो गए। घायलों का एमजीएम और पनवेल के उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्तियों में से तीन की पहचान हौसाबाई पाटिल, गुरुनाथ महाराज पाटिल, रामदास नारायण मुकादम के रूप में हुई। क्रेन की मदद से बस को खाई से ऊपर लाया गया।

नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया कि डोंबिवली से करीब 54 लोग आषाढ़ी एकादशी पर बस से पंढरपुर जा रहे थे। रात करीब एक बजे बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles