मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) की हाल ही में फिल्म ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को रिलीज हुई है। इस साल अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद सभी का ध्यान अक्षय की ‘सरफिरा’ पर था। अनुमान लगाया गया था कि ‘सरफिरा’ अच्छी कमाई करेगी, लेकिन ‘सरफिरा’ के भी फ्लॉप होने के संकेत दिख रहे हैं। इसलिए लोगों को थिएटर तक लाने के लिए टिकट के साथ एक खास ऑफर भी रखा गया है।
अक्षय कुमार की ‘सराफिरा’ पर खास ऑफर
मशहूर मल्टीप्लेक्स चेन INOX ने दर्शकों के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की है। ऑफर यह है कि दर्शकों को टिकट के साथ एक चाय और दो समोसे बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। इतना ही नहीं, ऑर्डर के साथ आपको फिल्म का स्पेशल मर्चेंडाइज भी मुफ्त मिलेगा।


