spot_img

New Delhi: कच्‍चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्‍ली:(New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में तेजी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (Public sector oil and gas marketing companies) ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.11 डॉलर यानी 0.13 फीसदी उछलकर 85.14 डॉलर और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) क्रूड 0.16 डॉलर यानी 0.19 फीसदी बढ़कर 82.37 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

New Delhi : इस्पात मंत्रालय स्टील क्षेत्र पर 27 अप्रैल को करेगा खुली चर्चा, पंजीकरण शुरू

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार स्टील के महत्त्व से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय...

Explore our articles