spot_img

Murshidabad : पद्मा नदी में डूबे चार बच्चे, एक की मौत

मुर्शिदाबाद : (Murshidabad) मुर्शिदाबाद जिले के लालखंडियार इलाके में रविवार सुबह पद्मा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्चे को गंभीर हालत में जांगीपुर महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार को छुट्टी होने के कारण चार बच्चे अपने घर के पास नदी में नहाने गये थे। इमरान शेख (10), अजीज शेख (08), इकबाल शेख (10) और मेहदी हसन (09) एक साथ पानी में उतरे। इनमें इमरान और अजीज चचेरे भाई-बहन हैं। जैसे ही वे नहाने के लिए पानी में उतरे, वे डूबने लगे। स्थानीय लोगों के प्रयास से इन सभी बचा कर नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें जंगीपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां अजीज और इकबाल की हालत गंभीर बताई थी। इलाज के दौरान अजीज की मौत हो गई।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार इकबाल की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। अन्य दो इमरान और मेहदी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Explore our articles