spot_img
Home Dehradun Dehradun: विधानसभा अध्यक्ष ने बिजली के जर्जर खंभों को लेकर दिए निर्देश

Dehradun: विधानसभा अध्यक्ष ने बिजली के जर्जर खंभों को लेकर दिए निर्देश

0
169

देहरादून:(Dehradun) विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण (Assembly Speaker Ritu Khanduri Bhushan) ने विद्युत विभाग को बिजली के जर्जर खंभों की स्तिथि से अवगत कराते हुए तत्काल उन्हें हटाने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि भाबर के कई क्षेत्रों में बिजली की हाईटेंशन लाइन के पोलों की स्थिति जर्जर अवस्था में है जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि भाबर में किशनपुर, कण्वघाटी, सिगड्डी में ऐसे कई पोल हैं जो कभी भी धारशायी हो सकते हैं। क्षेत्रवासियों की ओर से कई बार इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई है लेकिन इस पर कार्य नहीं हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने खोह नदी पर मरम्मत कार्य समय-सीमा में नहीं होने से अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

नहर की मरम्मत का कार्य नहीं होने के कारण लालपानी और सनेह क्षेत्र के लोगों को धान की रोपाई करने में पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है और किसान ट्यूबवेल और बारिश के पानी से ही धान की रोपाई कर पा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग को नहर से मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त हो गई नहर का मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए है।