spot_img

Mumbai : मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, समुद्र में उठेंगी उंची लहरें

मुंबई : (Mumbai) मौसम विभाग (Meteorological Department) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही समुद्र में शाम 4.39 बजे हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान समुद्र में 3.69 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। बृहन्मुंंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबईवासियों को सतर्क रहने और समुद्र के किनारे न जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई और सिंधुदुर्ग जिलों में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में आज सुबह से जोरदार बारिश हो रही है जिससे मुंबई के दादर, किंग सर्कल, लालबाग, नाम जोशी मार्ग सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसी तरह अंधेरी सबवे में जलभराव होने से उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो जाने से सडक़ मार्ग जलमग्र हो गया है, जिससे शहर का यातायात प्रभावित हुआ है। इसी तरह बारिश की वजह से रेल पटरियों के पास भी जलभराव होने लगा है। इसका असर लोकल ट्रेनों पर पड़ा है और देरी से चल रही हैं। बीएमसी के कर्मी जलभराव वाले इलाकों में मोटर लगाकर पानी निकालने का काम कर रहे हैं।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles