spot_img

Kurukshetra : हाइवे पर टायर फटने से पलटी राज्यमंत्री सुभाष सुधा की पायलट कार, सुरक्षाकर्मी घायल

कुरुक्षेत्र : (Kurukshetra) हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा
(Government’s Minister of State for Local Bodies Subhash Sudha’)की पायलट कार का नेशनल हाइवे-152डी पर टायर फट गया। इस दौरान पायलट गाड़ी पलट गई। इस हादसे में उनका एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्यमंत्री खुद भी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

शनिवार को सुभाष सुधा चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ जा रहे थे। उन्हें वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 16 जुलाई के दौरे को लेकर बैठक लेनी थी। पेहोवा के नजदीक उनके काफिले की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में उनका सुरक्षाकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे पेहेवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षाकर्मी को कुरुक्षेत्र के लोकनारायण जय प्रकाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। राज्यमंत्री सुभाष सुधा इस हादसे के बाद महेंद्रगढ़ जाने की बजाय खुद भी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सुरक्षाकर्मी का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

मंत्री सुभाष सुधा ने अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे महेंद्रगढ़ जा रहे थे। इसी बीच पेहेवा से करीब 7 किलोमीटर दूर एनएच 152डी पर पायलट गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने और गाड़ी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ। सुरक्षाकर्मी का बेहतर उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में सुरक्षाकर्मी का उपचार करने वाली डा. नमिता गुप्ता ने जानकारी दी कि सुरक्षाकर्मी का तुरंत प्रभाव से उपचार शुरू कर दिया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles