spot_img

Two-storey school: नाइजीरिया में दोमंजिला स्कूल का बड़ा हिस्सा गिरा,22 की मौत, 132 घायल

अबुजा: (Two-storey school) अफ्रीकी देश नाइजीरिया (African country of Nigeria) में सेंट अकादमी स्कूल (Academy School) की दोमंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढहने से 22 विद्यार्थियों की मौत हो गई और 132 घायल हो गए। यह हादसा उत्तर-मध्य नाइजीरिया के पठार राज्य की राजधानी जोस में शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे हुआ।

नाइजीरिया के समाचार पत्र नाइजीरियन ट्रिब्यून और द नेशन की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्कूल बुसा बुजी ब्रिज के सामने स्थित है। त्रासदी के वक्त विद्यार्थी सालाना परीक्षा दे रहे थे। हताहत विद्यार्थियों में 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। घायल बच्चों का इलाज बिंघम टीचिंग अस्पताल में चल रहा है।

Explore our articles