मुंबई: (Western Railway) रेल पथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए पश्चिम रेलवे (Western Railway)13/14 जुलाई, 2024 के बीच की मध्यरात्रि को 00.15 बजे से 04.15 बजे तक मुंबई सेंट्रल एवं माहिम स्टेशनों (Mumbai Central and Mahim stations) के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर चार घंटे का जम्बो ब्लॉक करेगा।
ब्लॉक अवधि (Block period)के दौरान फास्ट लाइन (fast line) की सभी ट्रेनों का परिचालन सांताक्रुज एवं चर्चगेट स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर किया जाएगा। इसके फलस्वरूप पश्चिम रेलवे उपनगरीय खंड पर रविवार, 14 जुलाई 2024 को कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।


