spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्‍चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्‍ली: (New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के मूल्य (price of crude oil) में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य एक डॉलर उछलकर 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.67 डॉलर यानी 0.79 फीसदी की उछाल के साथ 85.75 यूएस डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) क्रूड 0.62 डॉलर यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 82.72 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट (website of Indian Oil) के मुताबिक राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

New Delhi : बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का परीक्षण, भारत ने एक और कामयाबी हासिल की

मिसाइल की 3500 किमी. रेंज में है पूरा पाकिस्तान और चीन का लगभग आधा हिस्सानई दिल्ली : (New Delhi) भारत ने ओडिशा के तट...

Explore our articles