spot_img

Mumbai : पुलिस भर्ती के दौरान चक्कर आने से 27 वर्षीय युवक की मौत

मुंबई : पुणे में शनिवार को पुलिस भर्ती के दौरान शिवाजीनगर पुलिस ग्राउंड में फील्ड टेस्ट के दौरान ही एक युवक की चक्कर आने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान तुषार बबन भालके (27) के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के सभी जिलों में 17 हजार पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू है। पुलिस भर्ती के लिए आयोजित इस फील्ड टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसी तरह का फील्ड टेस्ट पुणे के शिवाजीनगर पुलिस ग्राउंड में आज सुबह से जारी है। यहां तुषार बबन भालके को फील्ड टेस्ट में दौड़ते समय अचानक चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। तत्काल पुलिस वालों ने तुषार को अस्पताल में पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

इससे पहले नवी मुंबई और ठाणे में पुलिस भर्ती के दौरान एक-एक युवकों की मौत हो चुकी है। ठाणे में चक्कर आने से 5 युवक बेहोश भी हो गए थे। उन्हें कलवा स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles