spot_img

Jabalpur : 10वीं की छात्रा की घर में घुसकर हत्या

जबलपुर : शहर के चरगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को कक्षा 10वीं की छात्रा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। एकतरफा प्यार में आरोपित लड़की के घर पहुंचा और उसे अपने साथ चलने को कहा। नाबालिग ने जब मना किया तो आरोपित वहां से लौट गया। वह थोड़ी देर बार फिर आया और चाकू से लड़की पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, 16 साल की नाबालिग अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार दोपहर को लड़की अपने घर के बाहर बैठकर बर्तन साफ कर रही थी, तभी उसी गांव का रहने वाला ईशू (20) वहां पहुंचा। उसने लड़की को अपने साथ चलने के लिए कहा। छात्रा ने मना कर उसे भगा दिया। उस वक्त आरोपी चला गया। कुछ देर बाद वह चाकू लेकर आया और लड़की पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लड़की की चीख सुनकर उसकी मौसी बाहर निकली तो आरोपी फरार हो गया। गांव के लोगों की मदद से घायल लड़की को चरगवां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त नाबालिग की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि लड़की से आरोपी एकतरफा प्यार करता था। इसे लेकर लड़की ने पहले भी उसे डांट लगाई थी। इस बात से भी आरोपी नाराज था। लड़की के माता-पिता मौसी के घर से कुछ दूर रहते हैं, लेकिन वह मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी चरगवां के जंगल से होते हुए सिवनी की तरफ भाग गया है।

सीएसपी सुनील नेमा ने बताया कि घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिवनी पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही एएसपी सोनाली दुबे भी मौके पर पहुंच गईं।

Mumbai : पहली बार ‘रामायण’ के तकनीकी पक्ष पर बोले यश

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक नितेश तिवारी (Director Nitesh Tiwari) की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में...

Explore our articles