spot_img

New Delhi : विदेश मंत्रालय ने मोदी-पुतिन शिखर वार्ता की तैयारी की पुष्टि की

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता की तैयारी की जा रही है। हालांकि शिखर वार्ता की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत और रूस के बीच शिखर वार्ता का आयोजन एक नियमित प्रक्रिया है। अब तक 21 बार शिखर वार्ता हो चुकी है।

प्रवक्ता ने कहा कि कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित होने वाली संघाई सहयोग संगठन की शिखर वार्ता में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह शिखर वार्ता 3 और 4 जुलाई को आयोजित होगी।

मोदी और पुतिन की शिखर वार्ता के आयोजन की पुष्टि रूस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से भी की जा चुकी है। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच आठ जुलाई को शिखर वार्ता होगी। इसमें दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से संबंधित समझौता हो सकता है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles