spot_img

Mumbai: जीवन शैली के रूप में सभी को अपनाना चाहिए योग: एकनाथ शिंदे

मुंबई: (Mumbai) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने शुक्रवार को कहा कि सभी नागरिकों को एक जीवन शैली के रुप में योग को अपनाना चाहिए। इससे सभी नागरिक स्वस्थ बन सकते हैं और स्वस्थ नागरिक ही राज्य की संपत्ति हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंत्रालय त्रिमूर्ति परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने इस शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि योग के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग जीवनशैली जीवन में सकारात्मकता पैदा करती है। इसलिए सभी को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। योग शरीर और मन को जोडऩे का काम करता है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस, खेल मंत्री संजय बनसोडे, अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गद्रे, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुजाता सौनिक के साथ योग संस्थान के सहायक निदेशक ऋषि जयदेव योगेन्द्र और अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles