spot_img

Kolkata: दक्षिण बंगाल में बरकरार रहेगी गर्मी, उत्तर में बारिश का सिलसिला जारी

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी बढ़ गई है। दक्षिण बंगाल में तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में दिन भर बारिश की संभावना है। बुधवार को इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

Gujarat : 380 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में 6 पाकिस्तानी तस्करों को 20 साल की कठोर कैद व जुर्माना

कच्छ : (Kutch) कच्छ के जखौ समुद्री तट पर वर्ष 2021 में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के चर्चित मामले में भुज की स्पेशल...

Explore our articles