spot_img

Raebareli : दोस्त को बुढ्ढा कहना पड़ा भारी, युवक की कर दी हत्या

रायबरेली : दोस्त को बुढ्ढा कहना एक युवक को भारी पड़ गया और अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। नाराज मजदूर ने अपने ही दोस्त की फावड़े से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी। रविवार को इस मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बछरावां थाना क्षेत्र के एक मजदूर द्वारा बुड्ढा कहने से नाराज दूसरे मजदूर ने फावड़े से काटकर अपने ही दोस्त मजदूर की हत्या कर दी। हत्या के बाद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। विनायकपुर ग्राम सभा में नाइपर के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूर काम कर रहे हैं l इसी बीच काम कर रहे एक मजदूर मंगल राम कहार पुत्र भरत राम निवासी सुर्ख जनपद गढ़ा बिहार ने अपने साथी मजदूर दुर्गा केवट पुत्र कुंभज निवासी तिलेंडा लवानपुर जनपद बलौदा छत्तीसगढ़ को बुड्ढा कहकर संबोधित करना अथवा मजाक करना भारी पड़ गया। दुर्गा केवट के द्वारा बार-बार मना करने पर जब मंगल राम नहीं माना तो दुर्गा केवट ने फावड़ा उठाकर मंगल राम पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया और एक के बाद एक कई वार करने से मजदूर मंगल राम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित दुर्गा केवट मौके से फरार हो गयाl स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और फरार हत्यारोपित दुर्गा केवट की तलाश के लिए टीम में गठित करके छापेमारी शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। टीम गठित की गई है, आरोपित की तलाश जारी हैl

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles