spot_img
Home latest Raipur: मौसम विभाग ने जारी किया रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग...

Raipur: मौसम विभाग ने जारी किया रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

0
380

रायपुर:(Raipur) मौसम विभाग (Meteorological Department) द्वारा बताई गई पूर्व निर्धारित तिथि से मानसून विलंब हो चूका है। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश सुकमा में 8 जून को होने के बाद बीजापुर में अटक गया है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अभी भी लोग लोग झुलस देने वाली गर्मी से परेशान है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग की माने तो मानसून 17 जून से पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शनिवार और रविवार को गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा होने की वजह से शनिवार और रविवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक रहेगा।मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना जताई है।इसके साथ ही चेतावनी के रूप में प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश में बलरामपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान जगदलपुर में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री,बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री ,न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री,अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री एवं जगदलपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। ‘