spot_img

Raipur: मुख्यमंत्री आज गृह, जेल और पीएचई विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक

रायपुर:(Raipur) प्रशासनिक कसावट और जनता की सुविधाओं के त्वरित निदान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) आज गृह, जेल और पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली थी।

पहली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को दोटूक कहा था कि पूरी पारदर्शिता के साथ काम करें और प्रशासनिक कसावट लाएं। जनहित के कार्यों में सुशासन की सरकार किसी भी प्रकार की लेटलतीफी, लापरवाही और अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसा करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ अंबा ऑटो सेल्स का आईपीओ

5 मई को हो सकती है लिस्टिंगनई दिल्ली : (New Delhi) ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड (Amba Auto Sales...

Explore our articles