spot_img

Ranchi: जन्मदिन के पार्टी में पहुंचे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

रांची:(Ranchi) राहे ओपी क्षेत्र के लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन की पार्टी में सोमवार रात पहुंचे अर्जुन महतो (Arjun Mahato) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रांची पुलिस ने हत्या के आरोपित को बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

बुंडू एसडीपीओ रतीभान सिंह ने बताया कि अर्जुन महतो रात में अपने बड़े साढ़ू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन के पार्टी में गया था।लेकिन देर होने की वजह से रात में वहीं रूक गया। इसी बीच अर्जुन महतो का छोटा साढ़ू समीर कोईरी बाउंड्री क्रॉस कर वहां पहुंचा और उसने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अर्जुन महतो को रांची स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अर्जुन पेशे से सब्जी कारोबारी था। वह अपने परिवार के साथ ताऊ में सब्जी का कारोबार करता था।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles