spot_img

Karbi Anglong: डिफू में बदमाशों ने लड़की की गोली मारकर हत्या की

कार्बी आंगलोंग (Karbi Anglong): डिफू के लमडिंग इलाके (Lumding area of ​​Diphu) में अज्ञात बदमाशों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक लड़की की पहचान हुकुरी तिसोपी के रूप में हुई है।

घटना के बारे में पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार लड़की का मूल घर डकमका थाना अंतर्गत डेनगांव बिवार में है। लेकिन, एक महीने पहले मृतक तिसोपी सबसे बड़ी और छोटी बहनों की शिक्षा के लिए डिफू के आरलोंगलांग्स में आकर रहने लगी थी।

बीती रात अज्ञात हमलावर दीवार तोड़कर उसके घर में घुस आए। उसे नजदीक से गोली मार दी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के संदर्भ में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles