spot_img

Mumbai : मराठा आरक्षण नहीं मिला तो विधानसभा चुनाव परिणाम विपरीत होंगे: मनोज जारांगे

मुंबई : (Mumbai) मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल (Maratha leader Manoj Jarange Patil) ने सोमवार को कहा कि अगर राज्य सरकार ने जल्द मराठा समाज को आरक्षण नहीं दिया तो आगामी विधानसभा के चुनाव परिणाम अनपेक्षित होंगे। मनोज जारांगे ने कहा कि मराठा समाज ने लोकसभा चुनाव में सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, जबकि विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत लगाकर मराठा विरोधियों को घर बिठाया जायेगा।

मनोज जारांगे पाटिल जालना जिले में स्थित अंतरवाली सराटी में मराठा आरक्षण के लिए 8 जून से भूख हड़ताल कर रहे हैं। आज मनोज जारांगे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार ने मराठा समाज को ओबीसी कोटे से सगे संबधियों के आधार पर आरक्षण देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उस पर अमल नहीं कर रही है। इसलिए लोकसभा चुनाव में सत्तापक्ष की कई सीटों पर मराठा आरक्षण न मिलने पर नुकसान हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार को सिर्फ चेतावनी देने के लिए भूख हड़ताल शुरू की है, लेकिन राज्य सरकार उनके आंदोलन को अब भी हल्के में ले रही है। मनोज जारांगे ने यह भी कहा कि अगर अब भी राज्य सरकार नहीं जागी तो वे महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर हर जाति धर्म के उम्मीदवार उतारेंगे।

मनोज जारांगे ने कांग्रेस को भी चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता उनके विरुद्ध बयानबाजी कर रहे हैं। मराठा समाज को आरक्षण मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही जो लोग मराठा समाज के आंदोलन की खिलाफत करेंगे, विधानसभा चुनाव में उनकी भी खिलाफत की जाएगी।

Mumbai : पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर

मुंबई : (Mumbai) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) हाल ही में मुंबई में फिल्म 'दादी की शादी' (Dadi Ki...

Explore our articles