spot_img

Mumbai : पश्चिम रेलवे ने अप्रैल-मई 2024 में टिकट जांच अभियान में वसूला 38.03 करोड़ रुपए जुर्माना

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे पर मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, मेल-एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में बिना टिकट व अनियमित यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गहन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे की टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल से मई 2024 में कई टिकट जांच अभियान चलाए गए। इस जांच अभियान में 38.03 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई, जिसमें मुंबई उपनगरीय खंड से प्राप्त 10.28 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मई 2024 के दौरान बिना बुक किए सामान के मामलों सहित 2.80 लाख बिना टिकट व अनियमित यात्रियों का पता लगाकर 17.19 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई। इसके अलावा मई के महीने में पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर 1 लाख से अधिक मामलों का पता लगाकर 4.71 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए नियमित औचक टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप अप्रैल एवं मई 2024 में लगभग 8500 अनधिकृत यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है और जुर्माने के रूप में लगभग 29 लाख रुपये वसूल किए गए।

Richmond : यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी संग की खुदकुशी

रिचमंड (वर्जीनिया) अमेरिका : (Richmond) वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स (Virginia’s former Lieutenant Governor, Justin Fairfax) यौन उत्पीड़न के आरोपों का सदमा...

Explore our articles