spot_img

Guwahati: भाजपा की जीत के लिए ओडिशा के लोगों का डॉ. सरमा ने जताया आभार

गुवाहाटी:(Guwahati) मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा (Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma) ने भाजपा की शानदार जीत के लिए ओडिशा के लोगों का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान ओडिशा में बड़े पैमाने पर प्रचार किया था।

गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए डॉ. सरमा ने ओडिशा की यात्रा के दौरान समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने ओडिशा के 16 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था। उन्होंने कहा, “ओडिशा के लोगों का प्यार और स्नेह अभी भी मेरी स्मृति में है। महाप्रभु जगन्नाथ निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओडिशा की नई भाजपा सरकार को आशीर्वाद देंगे।”

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने ओडिशा में लोकसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। राज्य की कुल 21 सीटों में से 20 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। जबकि, विधानसभा की कुल 147 सीटों में से भाजपा ने 78, बीजेडी ने 51, कांग्रेस ने 14, निर्दलीय 3 तथा सीपीआई (एम) ने 1 सीट पर जीत हासिल की है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles