spot_img

Lohardaga: लोहरदगा में एएसआई का हत्यारोपित पुलिसकर्मी गिरफ्तार

लोहरदगा:(Lohardaga) एएसआई धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपित सिपाही अनंत सिंह मुंडा को पुलिस (Police arrested constable Anant Singh Munda) करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एएसआई के शव को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।बताया जाता है कि घटना के बाद सिपाही ने खुद को रूम में बंद कर लिया था। लोहरदगा एसपी हरिश बिन जमा और पुलिस की टीम ने 10 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सिपाही पर काबू पाया और उसे गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव खत्म कराने के बाद वापस लौटे सिपाही अनंत मुंडा ने एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को गोली मार दी थी। यह घटना बुधवार की देर रात जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित एसपी आवास के पीछे में घटी थी। गोली लगने से एएसआई धर्मेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी थी। घटना की रात अनंत मुंडा ने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया था। उसकी सर्विस राइफल उसके साथ थी। जब उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उसे राइफल वापस लेने की कोशिश की तो उसने मना किया। इसके बाद जब उसे हथियार देने के लिए थोड़ा दबाव दिया गया तो उसने गुस्से में आकर धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी।

कमरे में जैसे ही फायरिंग हुई, वहां से बाकी पुलिसकर्मी बाहर निकल गये। घटना को अंजाम देने वाला पुलिसकर्मी घर के अंदर खुद को बंद कर लिया था और रह-रह कर फायरिंग कर रहा था। इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पर मौके पर पहुंची। एसपी और सीआरपीएफ कमांडेंट गोलीबारी करने वाले पुलिसकर्मी से बात करने की कोशिश कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद उसने कमरे का दरवाजा खोला।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles