spot_img

New Delhi : विपक्ष को मिलेंगी 295 से ज्यादा सीटेंः जयराम रमेश

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश (Congress National General Secretary Jairam Ramesh) ने पार्टी मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के पार्टी के प्रमुख नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं से बातचीत की और राज्यों में पार्टी एवं विपक्षी गठबंधन की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न चैनलों और एजेंसियों की ओर से कराए गए एग्जिट पोल सर्वे झूठे हैं और विपक्षी गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

जयराम रमेश के साथ इस संवाद में पार्टी नेताओं ने अपने-अपने राज्यों में गठबंधन को मिल रही सीटों पर अपने-अपने दावे किए। हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने दावा किया कि पार्टी ने राज्य में शानदार चुनाव लड़ा है और कांग्रेस को 8 सीटें मिलेंगी। इसी तरह से गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने दावा किया कि पार्टी 4 से 5 सीटें जीतेगी और करीब 12 सीटों पर हमारा कड़ा मुकाबला है। इसी तरह से राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष ने दावा किया कि वहां पार्टी 12 से 13 सीटें जीतेगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि एग्जिट पोल में कांग्रेस को यहां 7 से 9 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है और उनका भी मानना है कि पंजाब में कांग्रेस 9 सीटें जीतेगी।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया कि कांग्रेस को राज्य में 16 सीटें और गठबंधन को 38 से 40 सीटें मिलेंगी। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल और असल नतीजों के बीच के अंतर को दर्शाते हुए दावा किया कि यहां की दो-तिहाई सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने दावा किया कि सभी चार सीटों पर कड़ी टक्कर है और दो पार्टी के पक्ष में जा रही हैं। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा किया कि यहां पार्टी गठबंध में 8 से 10 सीटें जीतेगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दावा किया कि राज्य में गठबंधन को 20 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

New Delhi : कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, ब्रेंट क्रूड का भाव 91.88 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के ईरान के साथ अस्थायी सीजफायर की घोषणा के बाद वैश्विक...

Explore our articles