spot_img

Mumbai: भाजपा उम्मीदवार के विरुद्ध गलत प्रचार पर फंसी कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा

मुंबई:(Mumbai) उत्तर-मध्य मुंबई संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार उज्ज्वल निकम ने गलत प्रचार का आरोप लगाया है। इस मामले में चुनाव आयोग के आदेश के बाद निर्मल नगर पुलिस शिकायतकर्ता शरद कांबले का बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में वर्षा गायकवाड़ के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार उत्तर-मध्य मुंबई संसदीय सीट पर कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ और भाजपा के उज्ज्वल निकम के बीच सीधी टक्कर है। चुनाव प्रचार के दौरान वर्षा गायकवाड़ ने भाजपा उम्मीदवार को दलित विरोधी बताया था। इसी प्रचार की शिकायत भाजपा उम्मीदवार उज्जल्वल निकम की ओर से भाजपा कार्यकर्ता शरद कांबले ने चुनाव आयोग से की थी। इसी शिकायत के आधार पर रविवार को चुनाव आयोग ने मामले की छानबीन का आदेश निर्मल नगर पुलिस स्टेशन को दिया है और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दिया है।

IPL 2026 : धीमी ओवर गति के कारण पैट कमिंस पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली : (New Delhi) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) (SRH) के कप्तान पैट कमिंस पर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) (GT) के खिलाफ मंगलवार को...

Explore our articles