spot_img

Ranchi : डीजे संदीप उर्फ सैंडी हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र में एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में डीजे संदीप उर्फ सैंडी के हत्या मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में लालपुर के वर्द्धमान कंपाउंड निवासी दिवाकर उपाध्याय उर्फ देवा और बोकारो निवासी प्रकाश शामिल है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वहीं दूसरी ओर डीजे संदीप उर्फ सैंडी के हत्या मामले के मुख्य आरोपित अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सिंह को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इसी आधार पर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। अभिषेक को लालपुर थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 26 मई की देर रात चुटिया थाना क्षेत्र में एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में खाने- पीने के दौरान बार के बाउंसर और कुछ लोगों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान बार के बाउंसर ने उन लोगों को जमकर पीटा था। मारपीट की घटना की सूचना चुटिया थाना को मिलने पर थाना के पदाधिकारी बार में पहुंचे थे।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles