spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत (price of crude oil) में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 84 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

इस हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.21 डॉलर यानी 0.25 फीसदी की उछाल के साथ 83.30 डॉलर और वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.19 डॉलर यानी 1.53 फीसदी बढ़कर 78.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

Explore our articles